चित्तौड़गढ़ , दिसम्बर 14 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार करके उससे एक पिस्तौल एवं कारतूूस बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि विशेष अभियान सुदर्शन चक्र के तहत सद्दाम उर्फ भोला उर्फ सफीक खां निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार के उससे एक अवैध पिस्ताैल एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि आरोपी सद्दाम के खिलाफ पूर्व में भी अवैध पिस्तौल, लडाई झगडा एवं अन्य अपराधों में मामले दर्ज हैं। वह कोतवाली निम्बाहेड़ा का कुख्यात बदताश है। वर्तमान मे उदयपुर जिले के सुखेर थाना क्षेत्र में मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के मामले में वांछित है। मादक पदार्थ के ही मामले में वह भीलवाडा जिले मे भी वांछित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित