चित्तौड़गढ़ , मार्च 30 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले कै निम्बाहेड़ा निवासी कुख्यात तस्कर मोहम्मद उस्मान खान की अवैध सम्पत्ति पुलिस ने फ्रीज कर दी है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से अर्जित की गई सम्पत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इस पर निम्बाहेडा के काेतवाली के थानाधिकारी राम सुमेर मीणा ने आरोपी उस्मान द्वारा मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित सम्पति की वित्तीय जांच करते हुए अर्जित सम्पतियों को चिन्हित किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी की एक ट्रक, दो बस एवं राजस्व भूमि की कीमत करीब 54 लाख रूपये है। जिस पर उसके सम्पत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित