चित्तौड़गढ़ , मई 01 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में भीलगट्टी गांव में कुएं से बरामद क्षत-विक्षत शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 28 अप्रैल को भीलगट्टी गांव में बीहड क्षेत्र में एक कुएं में एक शव मिला। शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में पता चला कि लढेर गांव के पप्पू भील (25) करीब तीन महीने से लापता है। शव उसी का था।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन में विशेष दल का गठन किया गया। दल ने जांच के बाद आरोपियों का सुराग लगा लिया।
श्री त्रिपाठी ने आज मामले का खुलासा करते हुए बतायास तीन आरोपियों दिनेश भोई, कान्हा उर्फ किशन भील और दिनेश रावल को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने पप्पू भील की हत्या करके लाश कुएं में डालना स्वीकार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित