तिरुवनंतपुरम , मार्च 11 -- कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आयी मोनालिसा भोसले अपने प्रेमी फरमान खान के साथ तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और अपने रिश्ते को लेकर परिवार के कड़े विरोध के मद्देनजर पुलिस से मदद मांगी है।
इंदौर निवासी मोनालिसा मलयालम फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में तिरुवनंतपुरम आयी थीं, तभी यह मामला सामने आया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया कि उनके परिवार के सदस्य फरमान खान के साथ उनके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और उन पर अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का दबाव बना रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोनालिसा ने बताया कि फरमान से उनकी मुलाकात लगभग डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। उनकी दोस्ती बाद में प्रेम संबंध में बदल गयी। इस रिश्ते के कारण हालांकि उनके परिवार में गहरा आक्रोश पैदा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित