जयपुर , अप्रैल 28 -- प्रधानमंत्री कुसुुम योजना के तहत प्रदेश का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र मंगलवार को राजस्थान में जयपुर जिला विद्युत सर्किल उत्तर के कुंडा की ढ़ाणी में स्थापित किया गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार करीब 4.9 मेगावाट क्षमता का यह सौर ऊर्जा संयंत्र कुंडा की ढ़ाणी विद्युत सब डिविजन के ताला स्थित 33 केवी सब स्टेशन से जुड़े गांव डेकला में स्थापित किया गया है। लगभग 24 बीघा भूमि पर फैले इस संयंत्र से 437 कृषि उपभोक्ताओं को कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली सुलभ हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित