अलवर , मार्च 01 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कुएं में गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पायल मीना (22) थानाराजाजी गांव में करीब 250 फुट गहरे कुंए में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से पायल को निकलवाकर राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पायल मीना का विवाह 13 मई 2025 को हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित