टिहरी गढ़वाल , दिसंबर 09 -- उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल में मंगलवार को तहसील कीर्तिनगर में आयोजित तहसील दिवस में 65 शिकायतें दर्ज की गयी।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में पेयजल, विद्युत, सड़क, स्वास्थ्य, लघु सिंचाई, वन विभाग और अन्य विभागों से संबंधित कुल 65 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकतर पेयजल और बिजली की समस्याएँ शामिल रहीं।
फरियादियों ने लोनिवि की सड़कों की मरम्मत, निर्माणाधीन खेल मैदानों को जल्द पूरा करने, पेयजल आपूर्ति नियमित करने और स्वास्थ्य शिविर लगाने जैसी मांगें रखीं।
जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल द्वारा क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन खोलने और करंट लगने से मवेशियों की हुई मौत का मुआवजा दिलाने की मांग पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं विद्युत विभाग को प्रस्ताव भेजने और मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज लखेड़ा द्वारा हडिमधार पेयजल योजना के तहत कणोली व पैन्डुला में नियमित जल आपूर्ति की मांग पर पेयजल विभाग को 31 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित