भरतपुर , मार्च 10 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक नव विवाहिता ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनामिका (20) की शादी करीब तीन महीने पहले राजू के साथ हुई थी। शादी के बाद अनामिका पिछले करीब 15 दिनों से अपने पति राजू के साथ पीहर में ही रह रही थी। आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे अनामिका ने कीटनाशक दवा पी ली।

इसके बाद परिजन उसे बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान अनामिका की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित