तेहरान , जनवरी 24 -- ईरान ने कहा है कि वह अपनी जमीन पर किसी भी हमले को 'पूरी तरह से' एक युद्ध मानेगा और यथासंभव सख्ती से जवाब देगा।

एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर यह बात कही है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, "हम इस बार किसी भी हमले को हमारे खिलाफ पूरी तरह से युद्ध मानेंगे, चाहे वह सीमित, असीमित, सर्जिकल, काइनेटिक या कुछ और हो। हम जितना संभव हो उतनी सख्ती से इसका जवाब देंगे।"उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि बड़ी संख्या में अमेरिकी सैन्य जहाज ऐहतियात के तौर पर ईरान की ओर बढ़ रहे हैं। श्री ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपने मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को विकसित करना जारी रखने की कोशिश करता है तो वह ईरान पर हमलों का समर्थन करेंगे। उन्होंने हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी ईरान को एक 'शक्तिशाली हमले' की धमकी दी थी। उन्होंने ईरान में विरोध प्रदर्शनों के बीच यह भी कहा कि उनका मानना है कि इस्लामिक गणराज्य को नये नेतृत्व की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित