हैदराबाद , फरवरी 23 -- भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने सोमवार को चेतावनी के अंदाज में कहा कि किसी भी संगठन को उनके नाम पर काम करने की अनुमति नहीं है और ऐसे कामों को किसी भी सूरत में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
श्री रामाराव ने 'केटीआर सेवा समिति' और 'केटीआर सेना' जैसे नामों से कुछ समूहों के काम करने की खबरों पर जवाब देते हुए कहा कि इन संगठनों के पास न तो उनकी अनुमति है और न ही कोई पहचान। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए उनके नाम पर काम करने का दावा करने वाले किसी भी समूह से नहीं जुड़ने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित