गांधीनगर , दिसंबर 16 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से किसान संगठन के अग्रणियों ने मंगलवार को मुलाकात की और किसान हितैषी दृष्टिकोण के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री पटेल ने हाल ही में हुई बेमौसम और असाधारण बारिश की स्थिति में किसानों के साथ खड़े रहकर 10 हजार करोड़ रुपए का ऐतिहासिक पैकेज घोषित किया है। इस पैकेज का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने वाले प्रभावित किसानों को अब तक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए 5300 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित