भीलवाड़ा , फरवरी 14 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की मांडल तहसील के केरिया गांव में एक किसान ने सब्जी उत्पादन में अनोखी मिसाल पेश की है।

मोतीलाल माली ने खेत में चार किलो 100 ग्राम वजन की मूली उगाकर सभी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि गांव में पहली बार इतनी भारी मूली तैयार हुई है, जिसे देखने के लिए आसपास के किसान भी पहुंच रहे हैं। मोतीलाल माली ने यह मूली भानु प्रताप सिंह के खेत में उगाई है। उसने बताया कि उन्नत बीज, संतुलित खाद और नियमित सिंचाई से यह संभव हो पाया। उसने कहा कि किसान आधुनिक तकनीकों और मेहनत के साथ खेती करें तो बेहतर परिणाम हासिल किये जा सकते हैं।

इस उपलब्धि से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय किसानों ने कहा कि इस तरह की सफलता से उन्हें नयी प्रेरणा मिली है।

विशेषज्ञों ने मानना है कि सब्जी की उन्नत खेती अपनाकर किसान अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित