श्रीगंगानगर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद प्रक्रिया को लेकर भारी नाराजगी है।

किसानों का आरोप है कि सरकार जानबूझकर खरीद प्रक्रिया में तरह-तरह की बाधाएं खड़ी कर रही है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) के नेतृत्व में किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव को ज्ञापन सौंपकर खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने और पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही खरीद शुरू करने की मांग की है।

ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि सरकार पुरानी व्यवस्था पर नहीं लौटी और मौजूदा बाधाओं को दूर नहीं किया गया तो किसान बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित