चंडीगढ़ , अप्रैल 11 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों की फसलों का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और किसान-हितैषी बनाने के लिए कई नयी पहल की गयी हैं।
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र की बाबाइन अनाज मंडी में शनिवार को गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा की और किसानों से बातचीत कर फसल बिक्री और भुगतान से जुड़े अनुभव जाने। किसानों ने व्यवस्था पर संतोष जताया और सरकार की पहल की सराहना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हामिदपुर निवासी किसान धर्मचंद को सम्मानित भी किया। मंडी पहुंचने पर उनका और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी का स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित