कासरगोड , जनवरी 20 -- केरल में पोइनाची के पास चट्टनचल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात थेक्किल परम्बा में एक लॉरी और कार की टक्कर में कर्नाटक के मंगलौर के दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान डेरलाकट-नट्टक्कल के मोहम्मद शफीक (23) और उल्लाल के आशिक मोहम्मद (21) के रूप में हुई है, जबकि उनके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में मंजेश्वरम के हाशिम (23) और रियास (24) को चेंगलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना सोमवार आधी रात के आसपास हुई जब चारों युवक वायनाड में एक व्यावसायिक बैठक में भाग लेने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू कार से मंगलौर लौट रहे थे। कार की टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रक से हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित