वाराणसी , फरवरी 20 -- नाविकों को जारी एडवाइजरी के बावजूद गुरुवार को पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में बड़ी लापरवाही पकड़ी गईं। भेलूपुर के सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार और थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में अस्सी घाट, रीवा घाट, तुलसी घाट सहित अन्य घाटों पर की गई चेकिंग के दौरान लापरवाही बरतने वाले चार नाविकों समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही सात नावों को भी सीज कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित