वाराणसी , दिसंबर 17 -- ठंड की तीव्रता में तेजी के साथ धार्मिक नगरी काशी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पछुआ हवा और कोहरे के कारण ठंड में काफी इजाफा हुआ है। सुबह ए बनारस का मनोरम नजारा देखने के लिए लोग दशाश्वमेध, दरभंगा, अहिल्याबाई, नमो, रविदास, अस्सी, शिवाला समेत कई घाटों पर पहुंच रहे हैं। कोहरे की चादर में लिपटे घाटों का दृश्य अपने आप में बेहद मनोरम होता है।

मुंबई से काशी पहुंचे श्रद्धालु उमेश शिंदे ने बताया कि ठंड का आनंद लेने लोग आमतौर पर शिमला, जम्मू, हिमाचल, धर्मशाला या अन्य स्थानों पर जाते हैं, लेकिन ठंड में काशी का अपना अलग ही आनंद है। सुबह ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की मधुर ध्वनि गूंजने लगती है। काशी की गलियों में भोर में ही चहल-पहल शुरू हो जाती है। गंगा घाटों का तो कहना ही क्या।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित