वाराणसी , फरवरी 27 -- देश भर में होली का महापर्व चार फरवरी को मनाया जाएगा लेकिन धार्मिक नगरी काशी में शुक्रवार को हरिश्चंद्र घाट पर बाबा गण प्रतीकात्मक पर भूत प्रेत और सैकड़ों लोगों के द्वारा मनाया गया। बाबा कीनाराम से उससे पहले शोभा यात्रा निकाली गई। विभिन्न रूपों में लोग बाबा की भक्ति और होली के रंग में रंगे नजर आए। शोभा यात्रा श्मशान घाट हरिश्चंद पहुंचा। इस होली के देखने और खेलने देश विदेश के कोने कोने से लोग आए है।

शोभा यात्रा में शामिल लोग एक दूसरे पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाते नजर आए। आयोजन कमेटी में शामिल पंकज ने बताया कि मसाने की होली विश्व विख्यात है। पहले ये होली तांत्रिकों, औघड़ों द्वारा खेला जाता था। अब इस होली में काशीवासियों के साथ देश भर के लोग होली खेलते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित