वाराणसी , जनवरी 20 -- धार्मिक नगरी काशी वर्ष 2014 के बाद से विकास की नई गाथा लिख रही है। इसी क्रम में यह धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र भी बन गई है। वाराणसी नगर निगम द्वारा काशी के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को हुई नगर निगम सदन की बैठक में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पार्षद अमरेश कुमार ने महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि मैदागिन से अस्सी घाट तक दुकानदार मनमाने ढंग से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। सदन ने इस समस्या के समाधान के लिए सभी खान-पान की दुकानों पर 'रेट-बोर्ड' (मूल्य-सूची पट्टिका) लगाना अनिवार्य करने की सहमति दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित