जालौन , अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कालपी क्षेत्र में हाल ही में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण माफ करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड के कालपी क्षेत्र, विशेषकर विकासखंड कुठौंद एवं आसपास के गांवों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, चना, लाही, मटर और मूंग की फसलें व्यापक रूप से नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित