हनुमानगढ़ , मार्च 04 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक कार के पुलिया से टकराने से एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक की पहचान कौशल गोदारा (18) निवासी खिचड़ांवाली थाना सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर के रूप मेंहुई है। वह दोपहर में संगरिया से कार से अपने गांव जा रहा था। संगरिया- सादुलशहर मार्ग पर इंदरगढ़ गांव के पास अचानक कार के सामने आये एक पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी।

पुलिस ने बताया कि इससे कौशल की मौके पर ही मौत हाे गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित