चित्तौड़गढ़ , दिसम्बर 16 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्स लेन पर मंगलवार सुबह एक कार पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही कार सुबह करीब सात बजे नरधारी गांव के पास डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। इससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लाेगों ने पुलिस को सूचित किया और एम्बुलेंस से घायल और शव चित्तौड़गढ़ में जिला चिकित्सालय पहुंचाये।
पुलिस ने बताया कि घायल का नाम प्रवीण है। तीनों उदयपुर के निवासी बताये जा रहे हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम् की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित