भरतपुर , दिसम्बर 14 -- राजस्थान में भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रेलर और कार की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दौसा जिले के महुआ निवासी एकांत उपाध्याय अपने परिवार के साथ कार से वृंदावन जा रहे थे। आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर आमोली टोल प्लाजा के पास ट्रेलर चालक द्वारा अचानक मोड़ने से कार ट्रेलर से टकरा गई। इससे कार चला रहे एकांत उपाध्याय, उनकी भाभी ललिता देवी और मां सोमलता उपाध्याय घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित