बारां , फरवरी 18 -- राजस्थान में बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग -27 पर तड़के एक कार के अनियंत्रित होकर खेत में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित सात लोग घायल हो गये।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले के एक ही परिवार के आठ लोग कार से अहमदाबाद जा रहे थे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे डेरू माता के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। आस पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां दिलीप दिवाकर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा भेज दिया गया, जबकि तीन का अंता के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित