जौनपुर , दिसम्बर 17 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम कार की चपेट में आने से बाइक सवार बीमार पिता और उसके पुत्र की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में सरंप्ताह थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी सफाईकर्मी सुनील कुमार (38) अपने पिता हरी लाल (65) के साथ बाइक से दवा दिलाने शाहगंज जा रहा कि बिशुनपुर शाहगंज मार्ग पर सुईथाखुर्द गांव नहर के पास कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित