भरतपुर , अप्रैल 23 -- राजस्थान में गंगापुर सिटी में करौली सड़क मार्ग पर गुरुवार को कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक शिक्षिका की मौत हो गई जबकि उनका पुत्र घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक शिक्षिका की पहचान लाटा हाउस निवासी आशा मीणा (42) के रूप में हुई है। वह राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल रुंडी कुड़गांव में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशा मीणा अपने बेटे कौशिक मीणा के साथ स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही थीं कि सलेमपुर के पास घाटी में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से गंगापुर सिटी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आशा मीणा को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बेटे कौशिक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित