भरतपुर , अप्रैल 04 -- राजस्थान में डीग जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एसयूवी कार की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि हरियाणा के नूंह जिले (रेहना गांव) का निवासी नजाकत (28) अपनी बहन मुस्सी (38) और उसके पुत्र मोनिस (15) को उसके ससुराल गोपालगढ़ के जोतरी गांव छोड़ने जा रहा था। देर रात अंधवाड़ी गांव के पास सड़क किनारे वह मोटर साइकिल को खड़ी कर ही रहा था कि अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि इससे मुस्सी और उसके बेटे मोनिस की मौके पर ही मौत हो गई। नजाकत को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित