भरतपुर , दिसम्बर 16 -- चेन्नई सुपर किंग्स टीम द्वारा मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये भरतपुर के कार्तिक शर्मा को 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदने के बाद राजस्थान के भरतपुर सम्भाग में जश्न का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर जिला मुख्यालय सहित भरतपुर सम्भाग में जगह जगह लोग सड़कों पर आतिशबाजी के साथ मिठाइया बाँट कर झूमते गाते नजर आ रहे हैं।

भरतपुर सम्भाग मुख्यालय पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने लक्ष्मण मंदिर चौक पर आतिशबाज़ी और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से कार्तिक शर्मा से बात की और ढेरों शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित