नयी दिल्ली , दिसंबर 23 -- कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय की आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' इस हफ्ते प्रदर्शित होने वाली है। प्रदर्शन से पहले फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का एक और गाना रिलीज किया है, जो मशहूर 'सात समुंदर पार' का नया वर्जन है।
लेकिन यह नया गाना दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। सोमवार को 'सात समुंदर पार 2.0' को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। गाने के वीडियो में कार्तिक का किरदार शादी के जश्न के दौरान अनन्या के किरदार के लिए गाना गाता दिख रहा है। मूल गाने की तरह ऊर्जा से भरा होने के बजाय नये संस्करण की लय हल्की और धीमी है।
सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही कमेंट सेक्शन में आलोचनाओं की बाढ़ आ गयी और गाने के रीमेक पर निराशा जतायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित