नागपुर , दिसंबर 21 -- महाराष्ट्र के नागपुर जिले की कामठी नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 116 वोटों की जीत को कांग्रेस ने चुनौती दी, जिसके बाद वोटों की दोबारा गिनती का आदेश दिया गया है। चुनाव अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र की 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में वोटों की गिनती चल रही थी, जिसमें महायुति ने कई इलाकों में खासी बढ़त बनाये रखी थी। कामठी में भाजपा उम्मीदवार अजय अग्रवाल को परिषद का अध्यक्ष घोषित किया गया, लेकिन उनके कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी शकूर नागानी ने गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नतीजे पर औपचारिक आपत्ति दर्ज करायी। शिकायत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने मतों की दोबारा गिनती का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित