शिवपुरी , दिसंबर 16 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल की है।

एसपी अमन सिंह राठौड़ ने कल रात बाजारों में पैदल चलते हुए आम लोगों और दुकानदारों से सुझाव मांगे तथा बाजार चौपाल लगाई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवपुरी शहर में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किए जाने हेतु तथा जनता की जरूरत के मुताबिक किए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री राठौड़ द्वारा कल रात बाजार का पैदल भ्रमण कर आम लोगों से राय मांगी गई। उन्होंने दुकानदारों से उनके सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने मोबाइल सिम विक्रेताओं को बिना जरूरी कागज के सिम नहीं बेचने को कहा तथा छात्रों से जानकारी भी ली। साथ ही शहर के पार्कों में असामाजिक तत्वों की उपस्थिति ना हो यह सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित