मऊ , अप्रैल 01 -- पूर्वी उत्तर प्रदेश में मऊ के नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बुधवार को कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये सख्त एवं आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बुधवार को अपने कार्यकाल के प्रथम दिन प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित