कानपुर , फरवरी 02 -- कानपुर मेट्रो ने कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) के शेष सेक्शन कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक 'अप-लाइन' पर टेस्ट रन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
लगभग तीन3 किमी लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन (कानपुर सेंट्रल-स्वदेशी कॉटन मिल रैम्प) में ट्रैक निर्माण के बाद थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। बारादेवी से नौबस्ता तक 5.30 किमी लंबे एलिवेटेड हिस्से में ट्रैक, थर्ड रेल और सिग्नलिंग कार्य पहले ही पूर्ण हो चुके हैं।
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि अप-लाइन पर थर्ड रेल सिस्टम पूरा होने के साथ ही कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक टेस्टिंग प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 24 किमी लंबे कॉरिडोर-1 में फिलहाल 16 किमी (आईआईटी-कानपुर सेंट्रल) तक यात्री सेवाएं संचालित हैं, जबकि शेष भाग और कॉरिडोर-2 (सीएसए-बर्रा-8) पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित