कानपुर , जनवरी 16 -- कानपुर में सेवायोजन विभाग ने पिछले साल एक अप्रैल से आज तक कुल 31 रोजगार मेलों का आयोजन किया , जिनमें करीब साढ़े चार हजार युवाओं का चयन विभिन्न प्रतिष्ठानों में किया गया।

सेवायोजन विभाग के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेलों में 169 नियोजकों ने हिस्सा लिया जबकि मेलों के माध्यम से 10,847 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की, जिनमें से 4,411 अभ्यर्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठानों में चयन किया गया।

उन्होने बताया कि इसके साथ ही, युवाओं को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करने एवं उपयुक्त कॅरियर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 94 कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 12,065 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित