कानपुर , मार्च 24 -- कानपुर में भारतीय जनता पार्टी के कानपुर उत्तर जिला कार्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री दीक्षित ने बताया कि 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कानपुर उत्तर जिले के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षण वर्ग 24 घंटे का होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को रात्रि प्रवास भी करना अनिवार्य होगा।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर इस अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह को संयोजक तथा रोहित साहू, धीरज वाल्मीकि, सुरेंद्र गुप्ता, सुनीता गौड़ और मुनेंद्र राजपूत को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
बैठक में अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, शिवांग मिश्रा, सीमा, नवाब सिंह, पारस मदान, किरन तिवारी, प्रशांत त्रिपाठी, शालिनी कटियार, रामजी गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने भी बैठक में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित