कानपुर , फरवरी 10 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर के सजेती क्षेत्र की पुलिस ने केबल तार चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त औजार, केबल तार के बंडल, नकदी बरामद की।
पुलिस आयुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सत्येंद्र (32), सियापाल (20) तथा शमशाद (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरीपाल क्रॉसिंग से आनूपुर मोड़ के बीच पेट्रोल पंप के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से एक आरी ब्लेड, एक बड़ा तार कटर, एक छोटा तार कटर, पांच बंडल प्लास्टिक केबल तार, केबल के चार टुकड़े , 3580 रुपये नकद तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सियापाल एवं सत्येंद्र के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित