जयपुर , दिसम्बर 30 -- राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पचपदरा रिफाइनरी के संबंध में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह सिर्फ सुर्खियों में रहना चाहते हैं। उनके समय में एचपीसीएल से जो समझौता हुआ, यदि वह कायम रहता तो न तो रिफाइनरी बनती और न ही राजस्थान का कोई हित होता।

श्री पटेल ने मंगलवार को यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इसकी जानकारी देने के लिए आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री गहलोत के बयान को लेकर किए सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री गहलोत के समय में जमीन, पानी और तेल हमारा होने के बावजूद जिन शर्तों के तहत समझौता किया गया था, उससे राजस्थान को कुछ भी नहीं मिलता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित