जयपुर , नवंबर 06 -- राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए दावा किया है कि कांग्रेस में गुटबाजी है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी तरह से एकजुट हैं और ग्यारह नवंबर को बारां जिले में होने वाले अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का मोरिया बोलसी (हारेगी)।

श्री गोदारा ने गुुरुवार रात अपने बयान में कहा कि श्री डोटासरा सदैव अनर्गल बयानबाजी करते है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डोटासराजी को याद रखना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार में पांच साल तक अशोक गहलोत की कुर्सी बचाने के लिए गुटबाजी चली और यह आज तक चल रही है। कांग्रेस अलग-अलग गुटों डोटासरा कांग्रेस, गहलोत कांग्रेस, पायलट कांग्रेस, टीकाराम जूली कांग्रेस में बटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित