देहरादून , दिसंबर 20 -- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग की अग्नि वीर योजना के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरण यात्रा के दूसरे चरण की आज से शुरुआत हो गई है।

शनिवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी मेंबर करन माहरा ने पार्टी मुख्यालय से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह यात्रा पहले दिन रामनगर पहुंचेगी, 21 दिसंबर को सेवर रामनगर में रैली व रात्रि विश्राम रानीखेत में होगा, 22 दिसंबर को रानीखेत में रैली निकाली जाएगी, इसके बाद रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में होगा।

इसी तरह 23 दिसंबर को अल्मोड़ा में रैली का आयोजन किया जाएगा और रात्रि विश्राम हल्द्वानी में होगा। 24 दिसंबर को सेवर बिंदुखता और बाजपुर में रैली निकाली जाएगी उसके बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग की यात्रा वापस देहरादून लौटेगी।

करन माहरा ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश के सैन्य बलों की सैनिक भर्ती में जो अग्निपथ योजना लागू की है,उससे पूरे देश की सैन्य शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। दूसरी और इसके सबसे बड़े दुष्परिणाम उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों को भुगतने पड़ रहे हैं। जहां के हर घर से सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है।

लेकिन आज उत्तराखंड का युवा वर्ग जो देश के रक्षा और सेवा भावना से फौज में भर्ती होने का सपना देखा था उसके लिए जी तोड़ मेहनत किया करता था, जो युवा देशभक्ति और देश सेवा के अलावा अपने परिवार के जीवन यापन का साधन बनाता था। केंद्र की इस अग्निपथ योजना लागू होने के बाद ऐसे युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए हैं।

माहरा ने कहा कि इस योजना से उत्तराखंड को भी नुकसान हुआ है, राज्य के पर्वतीय जिलों में पलायन का मुख्य कारण यह भी है कि हर परिवार से कोई ना कोई व्यक्ति फौज में जाता था।

उत्तराखंड गढ़वाल और कुमाऊं रेजिमेंट का घर माना जाता है। ऐसे हालातो में अग्नि वीर योजना लाई गई है, जिसमें पेंशन,कैंटीन,स्वास्थ्य की फैसिलिटी मिलना तो दूर, अग्नि वीर को शहीद का दर्जा भी नहीं मिलेगा।

इसलिए कांग्रेस पार्टी के लिए यह विषय बड़ा महत्वपूर्ण है। आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक संगठन की कुमाऊं दौरे पर निकली यात्रा अपने पड़ावों मे अग्नि वीर योजना के राष्ट्र की सीमाओ,फोज विशेषकर उत्तराखंड के नुकसान के बारे में लोगों से चर्चा करेंगे। पूर्व सैनिकों की इस यात्रा को कांग्रेस पार्टी ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित