नयी दिल्ली , मार्च 15 -- कांग्रेस ने आज केरल, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जीत का भरोसा जताया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि इन सभी राज्यों में जनता का समर्थन पार्टी और उसके सहयोगियों को मिल रहा है और परिणामस्वरूप भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

श्री वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी, विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीति ने देश की वैश्विक छवि को कमजोर किया है तथा गरीब और वंचित वर्गों के जीवन को मुश्किल बना दिया है। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में जनता भाजपा की नीतियों को पूरी तरह खारिज करेगी। तमिलनाडु को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में कांग्रेस और डीएमके का मजबूत गठबंधन दोबारा सत्ता में लौटेगा और सुशासन की अपनी प्रभावशाली उपलब्धियों को आगे बढ़ाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित