पटना , नवंबर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्य घटक कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है।

वाल्मीकीनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन्द्र प्रसाद ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) उम्मीदवार धीरेन्द्र प्रताप सिंह को 1675 मतों से शिकस्त दी है। चनपटिया सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक रंजन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार उमाकांत सिंह को 602 मतों के अंतर से मात दी है।

फारविसगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज विश्वास ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार विद्यासागर केसरी को करीबी मुकाबले में 221 मतों के अंतर से पराजित किया।

अररिया सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अबिदुर रहमान ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) उम्मीदवार शगुफ्ता अजीम को 12741 मतों के अंतर से पराजित किया।

किशनगंज सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कमरूल होदा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार स्वीटी सिंह को 12794 मतों के अंतर से पराजित किया।

मनिहारी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मनोहर प्रसाद सिंह ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के शंभू कुमार सुमन को 15168 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित