अलवर , दिसम्बर 29 -- राजस्थान में अरावली पर्वतमाला को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा अपने ही निर्णय पर लगायी गयी रोक के बाद कांग्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए सोमवार को अलवर के नंगली सर्किल पर नारेबाजी की और मिठाई बांटी।

उच्चतम न्यायालय द्वारा अरावली पर्वतमाला पर 20 नवंबर को की गयी नयी परिभाषा जारी करने पर उच्चतम न्यायालय केे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत मिश्रा की खंडपीठ द्वारा रोक लगा दी गयी है। उच्च न्यायालय द्वारा अरावली की नयी परिभाषा पर रोक लगाते हुए अगली सुनवाई 21 जनवरी को तय की गयी है। उच्चतम न्यायालय के फैसले पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नंगली सर्किल पर एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारे लगाकर एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि भाजपा की अरावली को मिटाने की मंशा पर सर्वोच्च न्यायालय ने कठोर प्रहार करते हुए जनता की भावनाओं के पक्ष में फैसला दिया है, हम इस फैसले का स्वागत करते हैं और जनता की जीत होने पर खुशी जाहिर करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित