नयी दिल्ली , मार्च 14 -- कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार देर रात 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी और 15 सीटें अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ने की घोषणा की है।
इसके साथ ही राज्य की 126 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी ने अब तक अपने 65 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पहली सूची तीन मार्च को जारी की थी। इसमें लोकसभा में पार्टी के उप नेता गौरव गोगोई सहित कुल 42 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे।
पार्टी ने आज जारी सूची में 15 सीटें गठबंधन के दलों के लिए छोड़ी है।
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी के इन उम्मीदवारों का चयन किया है।
पार्टी की दूसरी सूची में उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं।
गोलकगंज - कार्तिक चंद्र राय बिरसिंग जरुआ, वाजेद अली चौधरी, बिलासीपारा, अमृत बादशाह मनकाचर - मोहिबुर रहमान गोलपारा पूर्व, - अबुल कलाम रशीद आलम दुधनई (एसटी) - किशोर कुमार ब्रह्मा श्रीजंग्राम - नुरुल इस्लाम मांडिया - अब्दुल खालेक चमरिया - रकीबुद्दीन अहमद रंगिया - प्रांजित चौधरी दिमोरिया (एससी) - किशोर कुमार बरुआ , न्यू गुवाहाटी संतानु बोरा, मंगलदई - श्रीमती रिजुमोनी तालुकदार होज़ाई - श्रीमती झिल्ली चौधरी ढेकियाजुली - बताश उरांग रंगापारा - कार्तिक चंद्र कुर्मी गोपुर - डॉ. शंकर ज्योति कुटुम धेमाजी (एसटी) - सैलेन सोनोवाल तिनसुकिया - देविद फुकन टिंगखोंग - बिपुल गोगोई डेरगांव - श्रीमती सागरिका बोरा धोलाई (एससी) - ध्रुवज्योति पुरकायस्थ करीमगंज दक्षिण - अमीनुर रशीद चौधरी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित