नयी दिल्ली , दिसंबर 29 -- कांग्रेस ने अरावली पर्वतमाला की परिभाषा बदलने के केंद्र सरकार के प्रयासों पर उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का स्वागत किया है। पार्टी ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव जिस तरह के तर्कों से इस बदलाव को सही ठहरा रहे थे, न्यायालय ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है, इसलिए उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मोदी सरकार के अरावली की परिभाषा बदलने के प्रयासों पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पार्टी स्वागत करती है। उनका कहना था कि अब इस मुद्दे पर और विस्तार से अध्ययन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित