रांची , दिसंबर 20 -- झारखंड में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा "मीडिया टैलेंट हंट" अंतिम चरण में है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि 21 दिसंबर को राज्य स्तरीय साक्षात्कार संपन्न होगा। इस साक्षात्कार के माध्यम से एआईसीसी प्रवक्ता, सोशल मीडिया, रिसर्च एवं पब्लिसिटी के लिए चयन के साथ-साथ पीसीसी मे नए लोगों को प्रवक्ता एवं मीडिया पैनेलिस्ट के रूप में लाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस साक्षात्कार समिति में मीडिया टैलेंट हंट के लिए एआईसीसी द्वारा नियुक्त जोनल हेड अतुल लोंडे पाटिल, झारखंड कोऑर्डिनेटर डा.हामिद हुसैन, प्रदेश प्रभारी के प्रतिनिधि के रूप में सांसद सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटरसुखदेव भगत एवं शशि सिंह विशेषज्ञ ज्यूरी के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस के विचारधारा के प्रति समर्पण रखने वाले कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों को जनता के बीच बेबाक और प्रभावशाली तरीके से रखने वाले राष्ट्रीय और राज्य स्तर के प्रतिभाशाली लोगों की तलाश की जा रही है। इस क्रम में झारखंड में 18 नवंबर से टैलेंट हंट की शुरुआत हुई थी।

राज्य स्तर एवं जोन स्तर पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इसकी सूचना सभी को दी गई तथा आवेदन आमंत्रित किए गए। पूरे राज्य को 8 जोन में बांटकर साक्षात्कार लिया गया जिसमें 50 लोगों की स्क्रूटनी की गई इसकी गहन निगरानी टैलेंट हंट के झारखंड के लिए नियुक्त एआइसीसी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर हामिद हुसैन प्रदेश संयोजक सतीश पौल मुजनी ने किया। पूरे राज्य स्तर पर साक्षात्कार के लिए 85 लोगों का अंतिम चरण में चुनाव किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित