बैतूल , अप्रैल 10 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कांग्रेस की जोड़ो यात्रा का समापन चिचोली ब्लॉक के अंतिम छोर स्थित पंछी टोकरा पंचायत के ग्राम बासुपुरा में 8 अप्रैल को हुआ।

यह यात्रा 30 मार्च को जिले के प्रसिद्ध श्री 1008 गुरु साहब बाबा दरबार से प्रारंभ होकर दस दिनों तक विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण करते हुए बासुपुरा पहुंची। यात्रा का नेतृत्व चिचोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कंचना बारस्कर बेठे ने किया।

यह आयोजन मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि सिरसाम तथा जिला अध्यक्ष आजाद इरपाचे के निर्देश पर आयोजित किया गया था।

समापन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि सिरसाम, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अक्कू पटेल, वरिष्ठ नेता सोभू पंडोले, शिक्षक आसाराम यादव और राजेश बाबा साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों का गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।

नेताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना रहा। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष कंचना बारस्कर बेठे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित