देवरिया , मार्च 29 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के सह प्रभारी सत्य नारायण पटेल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करें। श्री पटेल आज संगठनात्मक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बलिया जाते समय देवरिया पहुंचे, जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों के मद्देनजर सक्रिय भूमिका निभाने और सरकार की नीतियों के खिलाफ जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर एकजुट होकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष चंदन वर्मा, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित