अजमेर , फरवरी 28 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर हर मोर्च पर देश को बदनाम और बेइज्जत करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब वह इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बची हैं और आज वह मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस (एमएलएमसी) हो चुकी है।

श्री मोदी शनिवार को यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का सम्मेलन हुआ और इसमें दुनिया के अनेक देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्री आये। बड़ी-बड़ी कंपनियों एवं उनके कर्ताधर्ता एक ही छत के नीचे इक्कट्ठे हुए और सबने भारत की खुले मन से प्रशंसा की और इससे सबको गर्व होता है। उन्होंने कहा, " आप लोगों को भी गर्व हुआ, लेकिन हताशा एवं निराशा में डूबी लगातार पराजय के कारण थक चुकी कांग्रेस ने जो किया वह सबने देखा हैं।"उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दुनिया के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की और इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने का पूरा नाटक किया। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब वह नहीं बची है और आज वह एमएमसी बन गयी है, यानी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित