मुंबई , दिसंबर 28 -- बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने रविवार को औपचारिक गठबंधन की घोषणा कर दी।

इस गठबंधन की घोषणा महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और वीबीए नेता धैर्यवर्धन पुंडकर द्वारा संबोधित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गयी। श्री सपकाल ने पुष्टि की कि महाराष्ट्र के बाकी 28 नगर निगमों में गठबंधन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए चर्चा चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित