धर्मशाला , मार्च 06 -- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ स्थित पपरोला बाजार में एक स्कूटर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये हैं।

कांगड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक रतन ने शुक्रवार को 'यूनीवार्ता' को बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बैजनाथ निवासी रामपाल ने अपने तेज रफ्तार स्कूटर से उस्तेहड़ गांव के सचिन की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित